तमंचे के साथ भदंराव नहर पुलिया के पास से दो अभियुक्त गिरफ्तार

बरसठी जौनपुर : अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बरसठी  पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर,02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 30.06 बोर व 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0073/2026, धारा 3(5)/109 बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण 1.जहीर अहमद कुरैशी पुत्र सगीर अहमद कुरैशी, निवासी ग्राम कसाब टोला, थाना मड़ियाहूँ, 2.कन्हैया यादव पुत्र फूलचन्द यादव, निवासी ग्राम गनेशपुर, बरसठी, जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भदरांव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। 

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.