गौशाला कर्मी की हत्या से दहला जौनपुर आरोपी हिरासत में

जौनपुर - जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरुहुरपुर गांव स्थित गौशाला में चौकीदार की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चक बहादुर सरोज उर्फ भुवर सरोज  के रूप में हुई है, जो बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह  अचानक नगर गांव का निवासी था। चक बहादुर सरोज उर्फ भुवर सरोज पुत्र स्व. रामकरन सरोज उम्र लगभग 53 वर्ष गौशाला में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हुई थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह  खूनी वारदात लगभग रात 11:00 से 12:00 बजे के बीच सामने आई है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक राव उर्फ सनी पुत्र अर्जुन, निवासी थाना बक्सा क्षेत्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भुवर सरोज अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.