मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय जन शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आगाज़

जौनपुर - मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय विकासखंड परिसर में रविवार को जनसेवा के बड़े केंद्र में तब्दील हो गया, जहां तीन दिवसीय जन शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का भव्य शुभारंभ भाजपा मछलीशहर जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में नवागत खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मेले में स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, राजस्व, शिक्षा, पंचायत समेत कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया, जबकि अन्य विभागों ने मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

अधिकारियों ने लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शासन की मंशा हर पात्र व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है। 14,15 और 16 जून तक चलने वाले इस जन शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी, जहां आम जनता को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा।
इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र मौर्य, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मदेव तिवारी,अवधेश शुक्ला राजबहादुर सिंह, समेत सभी भाजपा के  कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.