"12 साल बेमिसाल: मोदी सरकार के उपलब्धियो की हुई चर्चा

जौनपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बरसठी विकासखंड सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो‌ ,विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को सफल बनाया 

कार्यक्रम में नवागत खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, सहायक अध्यापक जगदीश प्रसाद गौतम समेत,विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी-कर्मचारी, सचिव , प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा क्षेत्र की जनता ने सहभागिता की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
नवागत खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद ने विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया, वहीं पंकज शुक्ला ने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान विकास योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभार्थियों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.