शाहगंज में 20 जून को होगा श्री राम जानकी मंदिर (श्री संगत जी) का वार्षिकोत्सव समारोह

शाहगंज/जौनपुर : नगर के श्री संगतनगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर (श्री संगत जी) में आगामी 20 जून 2026 (शनिवार) को मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भजन संध्या, प्रसाद वितरण एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर परिवार की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि समारोह के दौरान भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीराम एवं माता जानकी की आराधना की जाएगी तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भइया’, प्रबंध निदेशक, विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, कलान, सुलतानपुर उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार मोदनवाल ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में समय से पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर मंदिर परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों को स्नेह आमंत्रण भेजते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

रिपोर्टर :  दीपक सिंह
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.