मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, ताजियादारों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

शाहगंज/जौनपुर : आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना शाहगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शाहगंज एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने की, जबकि प्रभारी निरीक्षक शाहगंज की उपस्थिति में क्षेत्र के सभी ताजियादारों, जुलूस एवं मजलिस आयोजकों ने सहभागिता की।

बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने मुहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों एवं मजलिसों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

चित्र परिचय-1: थाना शाहगंज परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी।

रिपोर्टर : दीपक सिंह
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.