जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान के तहत कादीपुर में लगी चौपाल, योजनाओं की दी गई जानकारी

जौनपुर : जौनपुर के सिरकोनी विकास खण्ड के कादीपुर गांव में जन संपर्क एवं जन जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार के द्वारा किया गया विकास कार्यों के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉक्टर हरेन्द्र सिंह ने चौपाल लगाकर सरकार के योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सभी ग्रामीणों की समस्या को सुनते 
पुर्व विधायक हरेन्द्र सिंह ने बारी बारी से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव के लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए तहसील या ब्लॉक के चक्कर न काटने पड़ें। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा समस्त ग्राम पंचायत में चौपाल लगाने का कार्यक्रम चल रहा है।
चौपाल के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का रैंडम सर्वे कराया गया। सर्वे में पात्र पाए गए लोगों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया गया। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाया गया।ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाई।  हैंडपंप खराब होने और पाइपलाइन न पहुंचने की शिकायत की गई। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल निगम विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चौपाल में ग्राम प्रधान,लेखपाल, पंचायत सचिव,जल निगम और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि चौपाल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

रिपोर्टर : शशिकांत मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.