मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया गया

जौनपुर : जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित मदरसा चश्म-ए-हयात, रेहटी में रविवार को विश्व योग दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योग के महत्व को समझा।
कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद शाहिद ने उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी। मदरसा के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति का आधार है। वहीं शिक्षक दिलशाद अहमद ने विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। मदरसा परिवार ने विश्व योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। मौके पर रुखशाद, मोहम्मद जावेद, तौफीक अहमद, बबली सिंह,निसात अहमद, दिलशाद अहमद आदि शिक्षक शिक्षकाए मौजूद रहे।

रिपोर्टर : जावेद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.