2.5 फीट गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति की मौत,शिनाख्त में जुटी पुलिस

बरसठी/जौनपुर : बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज में सोमवार देर रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नल के लिए खोदे गए करीब ढाई फीट गहरे गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शराब के नशे में था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही मामले के हर पहलू की जांच में जुट गई है। अज्ञात शव मिलने की घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
समाचार लिखे जाने तक अज्ञात व्यक्ति के शव  की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.