रेलवे सुरक्षा बल शाहगंज को मिला नया नेतृत्व, मनोज कुमार ने संभाला निरीक्षक पदभार
जौनपुर - शाहगंज रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट शाहगंज में नव नियुक्त प्रभार निरीक्षक मनोज कुमार ने 17 जून को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आरपीएफ जवानों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आरपीएफ शाहगंज सुरक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
रिपोर्टर - दीपक सिंह
No Previous Comments found.