भाजपा नेता चंद्रमोहन जायसवाल (संजय) का 50वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया

जौनपुर : गोपालापुर बाजार निवासी भाजपा नेता चंद्रमोहन जायसवाल (संजय) का 50वां जन्मदिन उनके आवास पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा मड़ियाहूं मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, नोनारी मंडल अध्यक्ष सूरज चौरसिया, ई. आलोक सिंह, शशिकांत सिंह (मिंटू), प्रदीप जायसवाल, नीरज गुप्ता, नसीम अंसारी, शमीम अंसारी, बुद्धू अंसारी, पंकज जायसवाल, तूफानी, मुकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर श्री जायसवाल का जन्मदिन मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा।

अपने जन्मदिन पर मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत चंद्रमोहन जायसवाल ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रेम और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई।
रिपोर्टर : सोनू गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.