अनियंत्रित बाइक सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

बरसठी/जौनपुर : बरसठी थाना क्षेत्र में  बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यूपी 66 एन 9438 नंबर की टीवीएस बाइक से जा रहा एक अज्ञात युवक धनापुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे कटवार रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे  जा गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस 112  व डायल 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.