जमीन की जंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन 24 लोग हिरासत में ,भेजे गए कोर्ट
जौनपुर - जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों को रोकने के उद्देश्य से बरसठी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन संबंधी विवाद के मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका के तहत संबंधित न्यायालय में चालान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम घनापुर में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, जमीन संबंधी विवाद को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुल 24 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के अंतर्गत हिरासत में लेकर उनका चालान संबंधित न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति ग्राम घनापुर,थाना बरसठी,जनपद जौनपुर के निवासी हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के साथ हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र पासवान, कांस्टेबल सुशील यादव,आरक्षी अभय यादव,आरक्षी बालकृष्ण तिवारी एवं महिला आरक्षी किरन शामिल रहीं। बरसठी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.