अनवार पब्लिक स्कूल को मिला ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता विद्यालय’ सम्मान

जौनपुर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अनवार पब्लिक स्कूल ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। विद्यालय को प्रतिष्ठित ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता विद्यालय’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने एक भव्य समारोह में प्राप्त किया। समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार,  ने यूअध्यक्ष, बिहार विधानसभा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय को यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षण में नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को देते हुए कहा कि भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

चित्र परिचय–1:
सम्मान समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता विद्यालय’ सम्मान ग्रहण करते हुए।

रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा/दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.