उधार समोसा नहीं मिला तो महिला पर उड़ेल दिया खौलता तेल, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

बरसठी (जौनपुर) :  बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में उधार समोसा देने से इनकार करना एक महिला दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार न मिलने से नाराज युवक ने दुकान पर रखी कड़ाही से खौलता तेल उठाकर महिला पर फेंक दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बरसठी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद अमीन उर्फ दत्तन की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सुखलालगंज बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.