आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत से सरकार - विधायक तूफानी सरोज
जौनपुर : गौराबादशाहपुर कस्बा के चोरसंड में सोमवार की शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के बाद विधायक केराकत तूफानी सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
गौराबादशाहपुर के चोरसंड गांव में सपा विधायक केराकत तूफानी सरोज के नेतृत्व में सोमवार शाम को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया। जन्मदिन मनाने के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में सपा विधायक केराकत तूफान सरोज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार में मंदिर में मिले चढ़ाए व दानपेटी के पैसों की भी चोरी हो जा रही है। विधायक ने कहा कि इस सरकार में अपराध चरम पर है। जनता भाजपा के नेताओं की बहकावे में नहीं आएगी और सपा का सरकार बनने में अपना सहयोग करेगी। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर सरफराज खान ने संबोधित करते हुए कहा कि अब जनता को यह समझ में आ गया है कि यदि प्रदेश में बेरोजगारी को खत्म करनी है तो समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनानी पड़ेगी। डॉ सरफराज खान ने विधायक तूफानी सरोज को पूर्ण भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जौनपुर के सपा के सभी सीटो को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटकर अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए सपा की सरकार बनाने में जी तोड़ से जुटेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालक अबू तालिब ने किया। वही आयोजक आबिद सिद्दीकी, शमीम सिद्दीकी व अखिलेश यादव ने आये हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवध नाथ पाल, चेयर प्रतिनिधि जफराबाद डॉ सरफराज खान, संजय राजभर, तारा त्रिपाठी, अमीक अंसारी, डॉ सुनील राजभर, इकबाल, बच्चू लाल यादव, विजय यादव,अजय प्रजापति, घनश्याम यादव, बड़े लाल यादव, अरशद नजमी, जमाल हाशमी, विनय यादव, जेपी यादव आदि सपा कार्यकर्ता मौजद रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद जावेद
No Previous Comments found.