बरसठी में बनेगा 100 टन की क्षमता का खाद गोदाम ,स्वीकृत ,किसानों को मिलेगी सहूलियत
बरसठी/जौनपुर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत उत्तर प्रदेश में कृषि भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में करीब 50 नए गोदाम बनने हैं, उसमें एक जौनपुर के बरसठी ब्लाक क्षेत्र में स्थित पपरावन गांव में बनाया जाएगा। गोपालपुर गांव निवासी आईएएस अधिकारी अनिल कुमार पाठक के प्रयास से स्वीकृत हुआ हुए इस गोदाम के बनने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। अभी तक जो खाद मड़ियाहूं या अन्य जगह से आती थी अब वह यहीं से आ जाएगी। जिले की भंडारण क्षमता भी बढ़ेगी।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले 50 नए गोदामों
पपरावन गांव में उर्वरक गोदाम का निर्माण किया गया है प्रस्तावित
भंडारण अधिक होने से किसानों को नहीं होगी खाद की किल्लत
निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए लगभग ₹24.58 करोड़ की विस्तृत कार्ययोजना कृषि विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है। सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (ग्रा. गो.) श्रीकांत गोस्वामी की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, प्रत्येक 100 टन क्षमता गोदाम के निर्माण पर ₹49.16 लाख की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। योजना के तहत किसानों को फसल वाले भंडारण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ कृषि उत्पादों के सुरक्षित संरक्षण और विपणन व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। प्रस्तावित गोदाम के निर्माण के लिए विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) बनाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों की भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी और किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.