चक्कर आने के बाद सड़क पर राजगीर मिस्त्री की मौत अचानक गिरी जिंदगी की रफ्तार

बरसठी (जौनपुर) :  बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार स्टेशन रोड डीहवां पर मंगलवार देर शाम को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अचानक चक्कर आने के बाद सड़क किनारे बैठे एक 60 वर्षीय व्यक्ति की कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया

जानकारी के अनुसार, निगोह क्षेत्र के आमापुर निवासी सेवालाल सरोज (60 वर्ष) सहरमा गांव से मवेशियों के लिए चारा (कना) लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। कटवार स्टेशन रोड पर स्टेशन से पहले उन्हें अचानक चक्कर आया, जिसके बाद उन्होंने साइकिल रोककर सड़क किनारे बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सेवालाल की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें पहले से किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी और वह पूरी तरह सामान्य जीवन जी रहे थे।
सेवालाल सरोज पेशे से राजगीर (मिस्त्री) थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे भी मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.