घर के दरवाजे पर फंदे से लटका मिला युवक

जौनपुर - बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में बृहस्पतिवार को एक 28 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाकिर अंसारी (28) पुत्र शकील अख्तर,जो रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते थे,करीब एक माह पहले अपने घर गहलाई लौटे थे। शुक्रवार को उन्होंने घर के दरवाजे के ऊपर लगे जंगले में काले कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की शादी हो चुकी थी,लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि शाकिर अंसारी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया होने की आशंका जताई गई है। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.