अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का सफल समापन, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने किया प्रभावशाली प्रदर्शन
जौनपुर : जौनपुर जिला अंतर्गत शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-सदनीय अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रभावी संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं मंच संचालन कला का विकास करना था।
प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न सदनों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने समसामयिक, सामाजिक एवं प्रेरणादायक विषयों पर प्रभावशाली अंग्रेज़ी भाषण प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट उच्चारण, आत्मविश्वास एवं तार्किक प्रस्तुति से निर्णायक मंडल तथा उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को भी सशक्त बनाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के आयोजन में जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर प्रतिभा सिंह, अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा तथा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं विनय दुबे, सुरेश गुप्ता, अवनीश राय, हीरा मिश्रा, रेणु गिरी, निशा यादव, साक्षी अग्रहरी एवं पूर्णिमा का विशेष योगदान रहा। सभी ने प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा/ दीपक सिंह
No Previous Comments found.