97 मतों से इंजी. विकास सिंह बने लेखपाल संघ के तहसील ध्यक्ष
जौनपुर - शाहगंज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, शाहगंज,जनपद जौनपुर की नई तहसील कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उनकी टीम के देखरेख तथा चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देशन में हुए मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर इंजी. विकास सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिंदु प्रकाश सिंह को 97 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं मंत्री पद पर विवेक सिंह ने यशपाल को 87 मतों से हराकर विजय हासिल की।
जारी निर्वाचन पत्र के अनुसार तहसील कार्यकारिणी में इंजी. विकास सिंह को अध्यक्ष, अशोक कुमार कुशवाहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविकांत मौर्य को कनिष्ठ उपाध्यक्ष , विवेक सिंह को मंत्री, पंकज पटेल को उपमंत्री को कोषाध्यक्ष राहुल मौर्य राकेश कुमार ऑडिटर निर्वाचित हुऐ । निर्वाचन की घोषणा के साथ ही समर्थकों एवं साथियों ने विजयी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
चुनाव अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई गई। उन्होंने सभी प्रत्याशियों और लेखपाल साथियों का शांतिपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित कार्यकारिणी से संगठन की मजबूती एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा जताई।
नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष इंजी. विकास सिंह एवं मंत्री विवेक सिंह ने सभी लेखपाल साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन की एकता, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा लेखपालों के सम्मान एवं हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। इस आयोजन का संचालन एवं विवेक सिंह
रिपोर्टर - दीपक सिंह
No Previous Comments found.