शाहगंज में डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं
जौनपुर : नगर के मेन रोड स्थित रामलीला भवन चौक के समीप अखिल पुस्तक केंद्र के बगल में बुधवार को डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब एवं कलेक्शन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पं. रामजी मिश्र के सान्निध्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड प्रचारक (सौंधी) सर्वेश चंद्र शास्त्री, लैब डायरेक्टर नीरज यादव की माता तथा केंद्र के व्यवस्थापक विकास चंद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लैब डायरेक्टर नीरज यादव ने बताया कि केंद्र पर उचित शुल्क पर पैथोलॉजी की विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए घर से सैंपल संग्रह तथा जांच रिपोर्ट घर तक पहुंचाने की सेवा भी दी जाएगी। व्यवस्थापक विकास चंद्र जायसवाल ने कहा कि बेहतर गुणवत्ता, विश्वसनीयता और समयबद्ध जांच सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है।
उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्र, देवेश जायसवाल , ईशान राम जायसवाल, सुजीत गुप्ता, अभिषेक अग्रहरी, पवन अग्रहरी, गौतम जायसवाल, बिंजू अग्रहरी, सुजीत जायसवाल, मंजीत गुप्ता, बृजेश सेठ, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर नवस्थापित केंद्र को शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर : दीपक सिंह/दिवाकर मिश्रा
No Previous Comments found.