प्रदेश में 69वीं रैंक, जनपद में तीसरे स्थान पर पहुंचा राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज
शाहगंज/जौनपुर : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज, ताखा, शाहगंज ने जनपद में तीसरा तथा प्रदेश में 69वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। प्रबंध तंत्र, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधाकर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और प्रबंध समिति के समर्पण व निरंतर परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प दोहराया। क्षेत्र के शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने भी महाविद्यालय की इस सफलता पर बधाई देते हुए इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
रिपोर्टर : दीपक सिंह/ दिवाकर मिश्रा
No Previous Comments found.