त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण

जौनपुर - जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा मंदिर परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा समुचित प्रबंध किए गए हैं।

रिपोर्टर - शशिकांत मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.