डीएम व एसपी ने जिला कारागार जौनपुर का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर : जिलाधिकारी जौनपुर एवं  पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जिला कारागार जौनपुर का मासिक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर, बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा कारागार प्रशासन को बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता एवं नियमित जांच सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार परिसर में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान श्री आयुष श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री गोल्डी गुप्ता सहायक पुलिस अक्षीक्षक नगर/अपराध व कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शशिकांत मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.