ड्यूटी पर जा रहे सड़क हादसे में एआरओ दीपक सरोज की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मातम

बरसठी (जौनपुर) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरसठी में तैनात एआरओ दीपक सरोज की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा गहरौल गांव के समीप टावर के पास हुआ, जहां दुर्घटना में उनकी जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक सरोज पिछले दो वर्ष से अधिक समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी में एआरओ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने मिलनसार स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार कुशलता के कारण वह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी काफी लोकप्रिय थे।
बताया जा रहा है कि दीपक सरोज बरसठी विकासखंड के वाजिदपुर गांव के निवासी थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अभी उनका विवाह नहीं हुआ था। उनकी उम्र लगभग 33 वर्ष बताई जा रही है।
उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं, परिजनों ने शव को  का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.