घायल तोते के बच्चों का उपचार कर डॉ. आलोक पालीवाल ने दिया पशु प्रेम का संदेश
शाहगंज, जौनपुर : नगर के एक निजी क्लिनिक में घायल अवस्था में मिले तोते के दो बच्चों का डॉ. आलोक पालीवाल ने उपचार कर उनकी सुरक्षित देखभाल की। जांच के बाद आवश्यक दवा देने के साथ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान लोगों से घायल पक्षियों व अन्य जीवों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर पशु चिकित्सक या संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की गई। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा का प्रेरक उदाहरण बताया।
रिपोर्टर : दीपक सिंह
No Previous Comments found.