ऑपरेशन 'समग्र' के तहत बरसठी पुलिस का बड़ा प्रहार, 8 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बरसठी/जौनपुर : अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन समग्र' के तहत बरसठी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों का तामिला कराया। पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सूबेदार गौतम (चन्द्रभानपुर), शिवशंकर (खरगापुर खोईरी), फग्नु सरोज (घाटमपुर), हरिश्चन्द्र पटेल (खड़वा), इन्द्रदेव पाल (पपरावन), संदीप कुमार गौतम (जमुनीपुर) तथा आशीष कुमार (जगदीशपुर) सहित कुल 18 वारंटी शामिल हैं।
इस अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, राजकुमार सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बरसठी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, वांछित अभियुक्तों और न्यायालय से वारंट जारी आरोपियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.