ड्यूटी के दौरान वनरक्षक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव

बरसठी/जौनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के वन विभाग बरसठी में तैनात वनरक्षक रवि यादव उर्म लगभग (34) की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रविवार की बीती रात करीब 8 बजे बनकट कछोटा के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रवि यादव मोटरसाइकिल से क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान वह सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया 

बताया जाता है की रवि यादव करीब पांच वर्षों से बरसठी क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर तैनात थे। प्रथम दृष्टया मौत की वजह सड़क हादसा मानी जा रही है, हालांकि घटना की परिस्थितियां संदिग्ध बनी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

बताया जाता है कि कछोटा गांव में बनवासी बस्ती में मजदूरी का पैसा देकर वापस लौटते समय यह घटना हुई है

मृतक वनरक्षक मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी थे मृतक के एक लड़का 3 साल एक लड़की डेढ़ साल की है माता-पिता की इकलौते पुत्र थे 

इस मामले बरसठी थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में दिया गया है यह घटना गांधी लिंक रोड के पास बताई जा रही है बताया की प्रथम  द्रष्टया एक्सीडेंटल है  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्टीकरण हो पाएगी

 रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.