उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।
जौनपुर : इस अवसर पर अमर शहीद राकेश सिंह की पत्नी सरोज सिंह, अमर शहीद जिलाजित यादव की पत्नी पूनम देवी एवं अमर शहीद महेन्द्र प्रताप यादव पत्नी रीता यादव को अंगवस्त्र एवं स्मृति.चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जौनपुर ने अपने संबोधन में युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच एवं अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से सहभागी बनने का आह्वान करते हुए बताया कि जौनपुर में नगर पालिका से कलेक्ट्रेट तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रो0 डा0 आर0बी0 कमल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि मेडिकल कॉलेज शहीद परिवारों की चिकित्सकीय सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 डा0 ए0ए0 जाफरी को निर्देशित किया कि शहीद परिवारों के लिए विशेष पहचान.पत्र जारी किए जाएँ, जिससे उन्हें चिकित्सा सेवाओं का लाभ बिना किसी प्रतीक्षा के मिल सके। उन्होंने सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं से अपने.अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील भी की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जौनपुर के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डा0 सुभाष सिंह ने तिरंगे के गौरव, उसके सम्मान तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने.अपने क्षेत्र में राष्ट्र सेवा कर सकता है। उन्होंने शहीदों एवं उनके परिवारों को नमन करते हुए सभी से राष्ट्रभक्ति की भावना को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक नोडल अधिकारी प्रियंका सिंह द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन ड0 पूजा पाठक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रुचिरा शेट्टी द्वारा उपस्थित अतिथिगण एवं अमर शहीदों की धर्मपत्नियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की औपचारिक घोषणा की गई।
कार्यक्रम में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, जिसमें चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा आस पास का क्षेत्र भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर डीक एकेडमिक प्रो0 तबस्सुम याशमिन, प्रो0 साधना अजय, प्रो0 भारती यादव, डा0 ले0 कर्नल सी0बी0एस0 पटेल, डा0 सरिता पाण्डेय, डा0 अनुज सिंह, डा0 मुदित चौहान, डा0 नीवन सिंह, डा0 जितेन्द्र कुमार, डा0 अचल सिंह, डा0 चन्द्रभान, डा0 विनोद वर्मा, डा0 कुलदीप गुप्ता, डा0 संजीव यादव, डा0 बृजेश कन्नौजिया, डा0 प्रतिभा सिंह, डा0 अरविन्द यादव, डा0 अर्चना, डा0 अनिल कुमार, डा0 दीपक सिंह, डा0 जयन्त शर्मा, डा0 संदीप सिंह, डा0 शादाब एवं अन्य चिकित्सक व भारी संख्या में कर्मचारी व छात्र.छात्राएं उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : शशिकांत मौर्य
No Previous Comments found.