नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ मनाया नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान
शाहगंज/जौनपुर : प्रो. राजेंद्र सिंह (राजू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर, शाहगंज में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं आचार्यों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज के विकास में भी बाधक है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही सशक्त और संस्कारवान राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों, विद्यालय के आचार्यों तथा बड़ी संख्या में भैया-बहनों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “नशे को कहें ना, जीवन को कहें हाँ” तथा “स्वस्थ युवा–नशामुक्त समाज–सशक्त राष्ट्र” जैसे संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया
सभी आगंतुकों के प्रति आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने व्यक्त किया।
चित्र परिचय-1: शाहगंज स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (राजू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं आचार्यों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाते ब्रह्माकुमारी बहनें।
दीपक सिंह/दिवाकर मिश्रा
चित्र परिचय-2: नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देते हुए अभियान में शामिल विद्यालय के विद्यार्थी एवं आचार्यगण।
No Previous Comments found.