शिक्षकों ने तिरंगे के साथ दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश
जौनपुर - बरसठी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार, की सुबह बरसठी में देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य झंडा रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बरसठी से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा हंसिया तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल शिक्षकों ने पूरे मार्ग पर राष्ट्रप्रेम,एकता और भाईचारे का संदेश दिया। रैली का आयोजन गौतम प्रसाद,खंड शिक्षा अधिकारी बरसठी,के नेतृत्व में किया गया। यात्रा में एआरपी विकास मणि, विनोद पांडेय,शिवनन्द यादव, श्री नरायन यादव सहित बड़ी संख्या में अध्यापक गण शामिल रहे।
तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते शिक्षकों का उत्साह देखते ही बना। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के वातावरण से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली के माध्यम से शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस तिरंगा यात्रा ने बरसठी में देशभक्ति का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.