स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर को प्रशंसा चिन्ह (रजत) से किया गया सम्मानित

जौनपुर : दिनांक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, जौनपुर में आयोजित समारोह के दौरान पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदान किए गए प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस लाइन में श्री आयुष श्रीवास्तव को प्रशंसा चिन्ह (रजत) पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

रिपोर्टर : शशिकांत मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.