मेडिकल असेसमेंट कैंप में 27 दिव्यांग बच्चों के बने यूडीआईडी कार्ड

शाहगंज - जौनपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर यादव के निर्देशन में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन प्राथमिक विद्यालय भादी शाहगंज में किया गया। कैंप में जिला चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 40 बच्चों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 27 बच्चों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए।

जांच के दौरान 13 बच्चों को आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.दिलीप सरोज,नेत्र सर्जन डॉ. मुकेश वर्मा,ऑडियोलॉजिस्ट डॉ.सुरेंद्र सिंह,ईएनटी विशेषज्ञ डॉ.बृजेश कन्नौजिया, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.दिलीप चौरसिया व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.पीडी तिवारी ने सेवाएं दीं। दिव्यांग बोर्ड के वरिष्ठ लिपिक बबलू तथा स्पेशल एजुकेटर शैलेंद्र कुमार यादव,उर्मिला,श्रेया,मानप्रभा और रेनू आदि ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्टर - दीपक सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.