FIR के बाद सुलह का दबाव और धमकी, एसपी से सुरक्षा व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
जौनपुर - सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी कलीम पुत्र बकरीदु ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज होने के बाद विपक्षी पक्ष पर सुलह-समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। कलीम के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर इन्साफ शाह, अमीन शाह, इम्तियाज, शमीम, अनीस, हबिबुन और रुमाना समेत अन्य लोगों ने कथित रूप से उसकी बाउंड्रीवाल गिरा दी। विरोध करने पर आरोप है कि विपक्षी हथौड़ा, रम्मा, कुदाल और लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़े। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक, घटना के संबंध में थाना सुरेरी में एफआईआर दर्ज होने के बाद से विपक्षी पक्ष द्वारा उस पर और उसके परिवार पर लगातार सुलह-समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि सुलह से इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।
कलीम ने एसएसपी से अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने तथा धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही उसने मामले की निष्पक्ष और विधि सम्मत विवेचना कराने की भी गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि वह किसी भी दबाव में समझौता नहीं करना चाहता और पूरे मामले में कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई चाहता है। मामले को लेकर पुलिस स्तर पर आगे की कार्रवाई पर पीड़ित की नजर बनी हुई है।
रिपोर्टर - सोनू गुप्ता
No Previous Comments found.