वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा

बरसठी /जौनपुर : अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण और दिशा-निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई ‌पुलिस के अनुसार थाना बरसठी की टीम ने  विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर तृतीय, जौनपुर (कोर्ट नंबर 31) से संबंधित वाद संख्या 13/24 में धारा 323 व 504 भादवि के मामले में वारंटी अभियुक्त दीनानाथ तिवारी उर्फ मनहसन पुत्र स्व. रामचन्द्र तिवारी निवासी ग्राम मलाई,  को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। 

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.