ठेकेदारों व राजमिस्त्रियों की बैठक में उत्पादों की दी जानकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के उपयोग पर हुई चर्चा

जौनपुर :  कामधेनु ग्रुप के उत्पाद Kay2 Xenox की ओर से ठेकेदारों एवं राजमिस्त्रियों की बैठक का आयोजन 25 अगस्त को श्यामा एंटरप्राइजेज के तत्वावधान में किया गया। बैठक में निर्माण क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में ठेकेदारों और राजमिस्त्रियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। बैठक में Kay2 Xenox उत्पादों की विशेषताओं, गुणवत्ता और निर्माण कार्यों में उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को उत्पाद की उपयोगिता तथा बेहतर और टिकाऊ निर्माण में इसकी भूमिका से अवगत कराया गया। इस दौरान निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उत्पादों को लेकर चर्चा की और अपने सुझाव भी साझा किए। श्यामा एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रवेश कुमार ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मार्केटिंग मैनेजर आदर्श सिंह तथा डिस्ट्रीब्यूटर रितेश अग्रवाल ने भी उत्पादों के संबंध में जानकारी दी। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की बैठकों के माध्यम से निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों तक गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की जानकारी पहुंचाने के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टर : दीपक सिंह /दिवाकर मिश्रा

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.