मेहनत का मिला इनाम, दो मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

शाहगंज - जौनपुर मेहनत और मेधा के दम पर राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज की दो छात्राओं ने महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत महाविद्यालय की दो मेधावी छात्राओं का चयन किया गया है। योजना के अंतर्गत कला संकाय की छात्रा चंदा यादव एवं विज्ञान संकाय की छात्रा तनसीर फात्मा को स्कूटी प्रदान की जाएगी। छात्राओं के चयन की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उनके आवागमन को भी सुगम बनाएगी। प्राचार्य ने अन्य छात्राओं से भी चंदा यादव और तनसीर फात्मा से प्रेरणा लेते हुए मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने और बेहतर अंक हासिल कर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर - दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.