श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की छात्रा अंशिका ने ने जनपद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी
शाहगंज/जौनपुर : श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की कक्षा 12G5 की छात्रा कुमारी अंशिका सिंह ने जनपद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। छात्रा की सफलता को उसकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह एवं प्रबंधक श्री शशि प्रकाश सिंह ने अंशिका सिंह, टीम कोच श्री हर्षित सिंह तथा श्रीमती शशि गौतम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। अंशिका की सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।
रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा /दीपक सिंह
No Previous Comments found.