शिष्य ने साइकिल भेंट कर गुरु को किया सम्मानित

बरसठी : कार्यक्रम में शिष्य कमला यादव ने अपने गुरु इंद्रसेन यादव को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु-शिष्य का रिश्ता केवल शिक्षा तक सीमित नहीं होता,बल्कि यह विश्वास, संस्कार और सम्मान की मजबूत नींव पर टिका होता है।गुरु अपने शिष्य को ज्ञान देने के साथ ही जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वहीं शिष्य का अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना भारतीय संस्कृति की खूबसूरत परंपरा है।

शिष्य द्वारा गुरु को साइकिल भेंट किए जाने से कार्यक्रम में भावुक माहौल रहा। आयोजक अरुण यादव ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
इस दौरान प्रधानप्रतिनिधि सुधांशू विश्वकर्मा,समरुराम यादव, संतोष यादव,रायसाहब यादव, मनीष यादव,राममिलन यादव , लालचंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.