मंडल स्तरीय भारोत्तोलन में विश्वनाथ इंटर कॉलेज के तीन छात्रों ने मारी बाजी
शाहगंज, जौनपुर - अंबेडकर नगर में आयोजित मंडल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान के तीन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 12बी5 के अर्पित सिंह, कक्षा 11ई के आदर्श तथा कक्षा 10सी के प्रांजल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडल स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह एवं प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों और टीम कोच हर्षित सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता से पूरे कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चित्र परिचय: मंडल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के छात्र एवं टीम कोच।
रिपोर्टर - दीपक सिंह
No Previous Comments found.