सात वर्षीय सिया ने कूडो में जीते दो रजत पदक, बेलौनाकला का बढ़ाया मान

जौनपुर - बरसठी क्षेत्र के बेलौनाकला गांव निवासी सात वर्षीय सिया गोविंद दुबे ने कूडो खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल और ओपन कूडो टूर्नामेंट में दो रजत पदक जीतकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।गुजरात में आयोजित प्रतियोगिताओं में सिया ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सिया सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल,गुजरात में कक्षा एक की छात्रा है। महज सात वर्ष की उम्र में खेल के प्रति उसकी लगन,अनुशासन और नियमित अभ्यास ने उसे यह उपलब्धि दिलाई है।सिया की सफलता से बेलौनाकला गांव में खुशी का माहौल है।

सिया के पिता गोविंद दुबे ने बेटी की प्रतिभा को पहचानकर उसे कूडो की ट्रेनिंग के लिए प्रोत्साहित किया।प्रतियोगिताओं में भाग लेने से लेकर अभ्यास तक वह लगातार बेटी का हौसला बढ़ाते रहे परिजनों का कहना है कि सिया आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहती है। सिया बेलौनाकला गांव में बनहा परिवार से ताल्लुक रखती है।उसके दादा विनय दुबे (मुन्ना) और परदादा स्वर्गीय श्री उमा शंकर दुबे (बनहाँ) रहे हैं। परिवार के लोगों ने सिया की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सिया की उपलब्धि को लेकर ग्रामीणों ने भी खुशी जताई और कहा कि इतनी कम उम्र में बेटी ने जिस तरह कूडो में अपनी पहचान बनाई है,वह गांव के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.