आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प
बरसठी - जौनपुर स्थानीय विकासखंड के सभागार में बुधवार को नौंवे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और परिवारों के बेहतर पोषण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और निर्धारित थीम की विस्तार से जानकारी दी गई।सीडीपीओ बीनू सिंह ने पोषण संबंधी गतिविधियों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य सेविका आरती यादव,रिचा मौर्या,कुसुमलता,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमरीश पाठक समेत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ परिवार-स्वस्थ समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य
No Previous Comments found.