14 साल की मेहनत रंग लाई, अमित बने जूनियर असिस्टेंट
जौनपुर - बरसठी क्षेत्र के गोठाव गांव निवासी अमित यादव का चयन यूपीएसएसएससी की जूनियर असिस्टेंट भर्ती में हुआ है। परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। विजय नाथ यादव के 31 वर्षीय पुत्र अमित ने एमए और बीएड तक शिक्षा प्राप्त की है। वह प्रयागराज में रहकर करीब 14 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने लेखपाल की परीक्षा भी दी थी। तीन भाइयों में सबसे छोटे अमित ने सफलता का श्रेय पिता के मार्गदर्शन, भाइयों के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया। उनका लक्ष्य भविष्य में प्रवक्ता बनना है। वही बड़े भाई अरविंद श्री राम महाविद्यालय आदमपुर में अपनी सेवा दे रहे हैं
रिपोर्टर - अनुपम मौर्य
No Previous Comments found.