संविधान सह-निर्माता डॉ. रत्नप्पा कुंभार की जयंती पर प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

शाहगंज/जौनपुर : संविधान सह-निर्माता एवं समाजसेवी डॉ. रत्नप्पा कुंभार की 117वीं जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को सुईथाकला क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित ड्रीम पैलेस में जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रजापति महासभा जौनपुर की ओर से आयोजित किया जा रहा है। समारोह में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि डॉ. रत्नप्पा कुंभार के जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समारोह का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार युवाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपने संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। संयोजक ने प्रजापति समाज सहित क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

रिपोर्टर  : दिवाकर मिश्रा/दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.