60 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार, 110 ने लिया मेले में हिस्सा
जौनपुर : बसंती देवी आईटीआई परिसर में मदरसन कंपनी की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़, बिहार, जौनपुर, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे करीब 110 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 60 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी के एचआर प्रतिनिधि विश्वनाथ ने अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल पर मिलने वाली सुविधाओं और रोजगार के साथ भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच है। उन्हें कंपनी की ओर से प्रतिमाह 25 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया। रोजगार मेले को सफल बनाने में ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम, रतन भंडारी और कन्हैया समेत अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। मेले में रोजगार के अवसर मिलने से अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया।
रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा/दीपक सिंह
No Previous Comments found.