नवागत पुलिस उपाधीक्षक प्रतिमा वर्मा ने संभाला कार्यभा त्यौहारों और कानून-व्यवस्था को लेकर दृढ़ संकल्प

जौनपुर : नवागत पुलिस उपाधीक्षक प्रतिमा वर्मा ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है। असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार के मंशानुरुप जीरो टालरेंस नीति अपनाई जायेगी।

​आगामी नवरात्र, रामलीला और दशहरे दुर्गा पूजा पर्वों पर उन्होंने कहा कि रामलीला और दशहरा मेला अत्यंत वृहद एवं ऐतिहासिक स्वरुप वाला होता है। जहां भारी भीड़ उमड़ती है। इसे सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला कर्मियों की तैनाती, एंटी-रोमियो स्क्वाड की सक्रियता और सीसीटीवी व ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर निगरानी होगी। साथ ही आयोजकों व संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर शांति समितियों की बैठकें जल्द की जाएंगी।​ सीओ ने दायित्वों पर जोर देते हुए कहा कि थाने आने वाले हर फरियादी की त्वरित व निष्पक्ष सुनवाई, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा गुण्डा-गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सघन रात्रि गश्त और बाजारों-हाइवे पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाई जाएगी।​उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से कानून के दायरे में सख्ती से निपटा जाएगा। शाहगंज पुलिस सुशासन, सुरक्षा और आमजन की सेवा के लिए पूरी तरह मुस्तैद और प्रतिबद्ध है। कार्यभार ग्रहण करते ही सर्किल के शाहगंज, खेतासराय, सरपतहा और खुटहन थानाध्यक्ष की बैठक लें कार्यप्रणाली में और भी सुधार करने को कहा। कहा कोई भी पीड़ित बगैर न्याय के वापस न जाये। फिलहाल आगे समय बतायेगा कि पुलिस विभाग में कितना सुधार होता है।

रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा/दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.