लायंस क्लब शाहगंज स्टार की बैठक में सेवा कार्यों की बनी रूपरेखा
शाहगंज - जौनपुर होटल आरडी इन, अंखन सराय में रविवार को लायंस क्लब शाहगंज स्टार की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। क्लब के पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में लायन सप्ताह के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लायन सतीश चन्द्र गुप्ता एडवोकेट (अध्यक्ष), लायन महेंद्र जायसवाल (उपाध्यक्ष), लायन रितेश कुमार आर्य (सचिव) मौजूद रहे। एमजेएफ लायन मनीष कुमार अग्रहरि (रीजन चेयरपर्सन), लायन मनीष श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) समेत अन्य पदाधिकारियों ने विचार रखे।
इस दौरान लायन सप्ताह के चेयरमैन पद के लिए लायन सुरेंद्र तिवारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सदस्यों ने सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई। बैठक में लायन डॉ. डीके गुप्ता, लायन रूपेश जायसवाल, लायन डॉ. एसएल गुप्ता, लायन डॉ. सुधाकर मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा लायन अरुण पांडे, लायन मनोज जायसवाल, लायन मनोज पांडे, लायन प्रवीण श्रीवास्तव ने सहभागिता की। लायन पवन साहू,लायन अनिमेष अग्रहरि, लायन रोमिल अग्रहरि और लायन मनीष तिवारी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि क्लब जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर सेवा गतिविधियां संचालित करता रहेगा। बैठक का उद्देश्य सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाकर समाज के अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाना रहा।
रिपोर्टर - दीपक सिंह

No Previous Comments found.