ओबीसी सेंट्रल कैटेगरी में 12वीं रैंक, स्वर्णकार समाज व सराफा एसोसिएशन ने दी बधाई

शाहगंज - जौनपुर  पुरानी बाजार, आजमगढ़ रोड निवासी विजय कुमार सोनी के पुत्र विशाल कुमार सोनी ने मेहनत और लगन के दम पर एमडी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया जनरल वर्ग में 22वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं ओबीसी सेंट्रल कैटेगरी में उन्होंने 12वीं रैंक प्राप्त की। बीएएमएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद विशाल ने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ यह उपलब्धि हासिल की। सफलता की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों ने इसे वर्षों की मेहनत का सुखद परिणाम बताया। विशाल की सफलता पर स्वर्णकार समाज शाहगंज एवं सराफा एसोसिएशन शाहगंज की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समाज के लोगों ने कहा कि विशाल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से माता-पिता के साथ ही पूरे समाज और शाहगंज क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। परिजनों व शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाजसेवा करने की उम्मीद जताई।

रिपोर्टर - पावनी सोनी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.