100 वर्षों की संघ यात्रा" विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गोष्ठी आयोजित
शाहगंज - जौनपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष पर भारत माता एवं संघ सरसंघचालक डा केशव बलिराम हेडगेवार एवं द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रांत सह प्रमुख सामाजिक समरसता,काशी प्रांत के राष्ट्रीय मुख्य वक्ता शिवप्रकाश ने संघ संस्थापक डा साहब एवं देश की एकता अखंडता में योगदान देने वाले तमाम प्रमुख जनों के विषय एवं संघ की 100 वर्षों की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। कहा संघ कार्य ईश्वरीय कार्य है। उसका समस्त कार्य समाज के भले एवं स्वालंबन हेतु कार्य करता है जो भगवा ध्वज को गुरु मानकर,अपने गुरु के सान्निध्य में ही स्वयंसेवक अपना मस्तक ऊंचा करके सीना तानकर देश और समाजसेवा में लगे हुए रहते हैं। आयोजन नगर के उत्सव वाटिका में रविवार सायं आयोजित हुआ।गोष्ठी में तमाम नगर के प्रमुख स्वयंसेवक मौजूद रहे। विशेष रुप से दिलीप अग्रहरि,यशवंत गौतम रामपलट अग्रहरि, लाल मनी मिश्रा, गुरु दयाल,अनिल मोदनवाल,किशोर यादव,प्रदीप जायसवाल,महेंद्र यादव, अजय सिंह, राम आसरे मौर्य,रतन,मनोज गुल्लू,ईशान राम,सुनिल,शुभम यादव,सतीश,देवेश,सुनिल अग्रहरि टप्पू ,रूपेश जायसवाल,काशी नाथ,अवनीश,विनय,अमन,श्रीराम आदि समेत व्यवसायी, डाक्टर,अधिवक्ता, एवं अध्यापक गण मौजूद रहे।
रिपोर्टर - पावनी सोनी
No Previous Comments found.